फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनत में युवक की घर से बुलाकर हत्या

Mon, 20 Feb 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली के बनत में विलाप करते मृतक युवक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। बनत निवासी युवक को कस्बे के दो युवक अपने साथ गन्ना तौलाई के लिए ले गए थे, अगले दिन सुबह उसका शव घेर में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की मां की ओर से गांव के दो युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


बनत के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी विकास पुत्र बाबूराम का शव रविवार को उसके घेर में पड़ा मिला। शव पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। मामले की सूचना थाना आदर्श मंडी पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी साहब सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस के सामने मृतक की मां संतोष ने बताया कि उसके पुत्र को गांव निवासी विकास और वीर शनिवार शाम अपने साथ ले गए थे। पूरी रात विकास नहीं लौटा।

सुबह जब वह अपने घेर में पहुंची तो विकास का शव पड़ा मिला। पुलिस ने संतोष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामले में विकास और वीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज है। थाना प्रभारी साहब सिंह का   कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। देवी उमरा कौर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की तस्वीर कैद हुई हैं। जिसके बाद आदर्श मंडी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी जांच की, हालांकि वहां कुछ नहीं मिला है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें