शामली में तहसील के पास क्रॉस जंक्शन की भूमि का निरीक्षण करने पहुंची एनएचएआई की टीम।
- फोटो : SHAMLI
तहसील के सामने बनत मार्ग को किया जाएगा ऊंचा
शामली। तहसील के सामने बनत मार्ग को ऊंचा किया जाएगा। बुधवार को बागपत इकाई के एनएचएआई के उप प्रबंधक पीयूष श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम ने शामली पहुंच कर तहसील के सामने बनने वाले क्रॉस जंक्शन की भूमि का जायजा लिया।
एनएचएआई की बागपत इकाई के उप प्रबंधक तकनीकी पीयूष श्रीवास्तव, ललित प्रसाद सिंह, पानीपत-खटीमा की निर्माण एजेंसी के टीम लीडर पंकज सिंह, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के टीम लीडर रामेश्वर सिंह चौबे ने तहसील के पास पहुंचकर प्रस्तावित क्रॉस जंक्शन की भूमि का जायजा लिया। तहसील के सामने से शुरू हो रहे पानीपत-खटीमा का बनत बाईपास, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के शामली बाईपास और शामली तहसील के सामने से जा रहे बनत मार्ग का निरीक्षण किया। बाद में डीएम जसजीत कौर के साथ बैठक में क्रॉस जंक्शन का नया डिजाइन एक सप्ताह में बनाने का निर्णय लिया। बनत मार्ग को भी ऊंचा किया जाएगा।
- शामली बाईपास की भूमि अधिग्रहण की बाधा खत्म
शामली। मेरठ की कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी के जितेंद्र बालियान ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बलवा से सिंभालका की ओर जाने वाले शामली बाईपास की जद में बलवा की भूमि पर विवाद होने से मुआवजा का निर्णय नहीं हो पाया था। विवादित भूमि को मुआवजा निस्तारित करने के लिए सहारनपुर के एसएलओ को जिम्मेदारी दी गई थी। डीएम के निर्देश पर भूमि का विवाद निस्तारित करते हुए प्रशासन ने निर्माण एजेंसी को कब्जा दिला दिया गया है। फ्लाईओवर को छोड़कर शामली बाईपास का निर्माण कार्य इसी माह पूरा हो जाएगा।