फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ

Fri, 16 Dec 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली में सीएचसी शामली पर बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ सीएमओ, एसीएमओ ने विटामिन ए की खुराक पिलाकर किया। उन्होंने नौ माह से पांच साल तक के बच्चे के अभिभावकों को कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सीएचसी शामली पर सीएमओ डॉ. विनीता अग्निहोत्री, डीआईओ और एसीएमओ डॉ. अरविंद कुमार अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने एक बच्चे को विटामिन ए की खुराक पिलाकर जिले में 15 दिसंबर से 18 जनवरी तक चलने वाले बाल स्वास्थ्य पोषण माह की शुरूआत की।

अधिकारियों ने कहा कि विटामिन ए की खुराक नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को छह-छह माह के अंतर में देनी चाहिए। विटामिन ए रतौंधी से बचाकर शरीर को बीमारियों से लड़ने के लिए ताकत देता है। कार्यक्रम जिले के पांचों ब्लाक में चलेगा। इस दौरान यूनिसेफ के हरेंद्र पंवार, सीएचसी प्रभारी डॉ. जगमोहन, डॉ. नेतराम, परवेज तालिब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें