फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: धूमधाम से निकाली बाबा महाकाल की पालकी यात्रा

Wed, 23 Jul 2025 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के गोशाला रोड स्थित बाबा रुद्रेश्वर महादेव मंदिर से बाबा महाकाल की भव्य पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को बाबा महाकाल सेवा मंडल ट्रस्ट (रजि.) शामली द्वारा महाकाल की चतुर्थ पालकी यात्रा निकाली गई। मंदिर से शुरू हुई पालकी यात्रा बैंड मार्किट, भिक्की मोड़, शिव चौक, बड़ा बाजार, अजुध्या चौक, गुजरातियान और नंदू प्रसाद होते हुए मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा भक्तों के उत्साह, भक्ति संगीत, ढोल-नगाड़ों और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ निकाली गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, नगर पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल, अरविंद दृष्टा महाराज, जयदेव मलिक, विजय गर्ग, शिवचरण संगल, रोबिन गर्ग, विवेक प्रेमी, विपिन गोयल, प्रतीक गर्ग, गौरव गर्ग, अवनीश गर्ग, अनमोल गर्ग आदि मौजूद रहें। कार्यक्रम संयोजक पीयूष गर्ग व संजय अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें