फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सन्नी देओल और वरुण धवन की फिल्म में नजर आएंगे आजाद चौहान

विज्ञापन
आजाद चौहान फिल्म एक्टर ।
विज्ञापन
शामली। माल्हीपुर गांव के आजाद चौहान जल्द ही बॉलीवुड फिल्म स्टार सन्नी देओल और वरुण धवन की फिल्म में नजर आयेंगे। आजाद ने अपने कॅरिअर की शुरुआत सीरियल जोधा अकबर से की थी। वह सलमान खान की दबंग-3 में भी डांसर के रूप में कार्य कर चुके हैं।
विज्ञापन

आजाद चौहान ने बताया कि वह वर्ष 2014 में मुंबई पहुंचे। घर से आकर मुंबई के बांद्रा में एक छोटे से गेस्ट हाऊस में रहा। सोचा था कि मुंबई जाते ही काम मिल जाएगा। काम देना तो दूर की बात यहां पर कोई बात करने को भी तैयार नहीं था। गेस्ट हाउस में रहते हुए पैसे भी खत्म हो गए। तब समझ आया की भूखे पेट जंग नहीं जीती जाती। सपनों को पूरा करना है, तो कोई नौकरी करनी पड़ेगी और एक्टिंग भी सीखनी होगी।
काफी भटकने के बाद सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर की जॉब मिल गई और एक छोटे से एक्टिंग स्कूल में एक्टिंग का प्रशिक्षण भी लेने लगा। वेतन मात्र 85 सौ रुपये और ओवर टाइम कर किसी तरह दस हजार रुपये तक बन जाते थे। सिलसिला एक साल तक चलता रहा, लेकिन काम अभी भी नहीं मिल रहा था। एक साल एक्टिंग सीखते निकल गया। जॉब भी अब हाथ से छूट गई थी। अब एक्टिंग फीस जमा करने लिए पैसे नहीं थे। पैसे न होने की वजह से अंदर से टूट गया था। एक छोटे से कमरे में रहता था, जहां पानी से लेकर टॉयलेट तक के लिए लाइन में लगाना पड़ता था।
विज्ञापन

मुसीबतों का सिलसिला रुकने का नाम भी ले रहा था। समय बदला तो मुझे पहला एक छोटा सा रोल जोधा अकबर सीरियल में मिला और फिर सिलसिला चल पड़ा। फिर पहली मूवी सलमान खान के साथ दबंग-3 में बैक प्ले डांसर के रूप में काम मिला। उन्होंने बताया कि वह सन्नी देओल तथा वरुण धवन के साथ जल्द ही एक आने वाली फिल्में में एक अच्छे रोल में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें