फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आयुष्मान सरकार की सकारात्मक सोच का परिणाम’

विज्ञापन
शामली कैराना रोड पर आयुष्मान भारत योजना की वर्षगांठ के कार्यक्रम पर ग्लोबल शान्ती केयर होस्पिट? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। कैराना से भाजपा के सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सरकार की सकारात्मक सोच का ही परिणाम है। इस योजना से गरीब लोगों को बड़े अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिल रहा है। जिले में सबसे अधिक मरीज देखने पर शहर के ग्लोबल शांति केयर अस्पताल को पहला पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

सोमवार को कैराना रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में आयुष्मान भारत योजना के एक साल पूरा होने पर आयुष्मान भारत योजना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि इस योजना से देशभर में करोड़ों गरीब लोग लाभान्वित हो रहे हैं। विशिष्ट अतिथि सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से ऐसे गरीब बीमार लोग लाभान्वित हो रहे हैं, जो आर्थिक तंगी के चलते बड़े अस्पतालों में उपचार नहीं करा सकते थे। इस योजना से देश में करीब दस करोड़ परिवार के लगभग 50 करोड़ सदस्य सीधे जुड़े हैं। मौके पर सीडीओ डा. शंभूनाथ तिवारी, सीएमओ डॉ. संजय भटनागर, आयुष्मान की जिला प्रोग्राम कोर्डिनेटर डॉ. रूशी फातिमा, नोडल अधिकारी एसीएमओ डा. सुशील कुमार, डा. अशोक हांडा आदि रहे।
संचालन एसीएमओ डॉ. सफल कुमार ने किया। उधर, आयुष्मान के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत अब तक जिले में सबसे अधिक 565 मरीजों का उपचार करने पर ग्लोबल शांति केयर के डायरेक्टर कुशांक चौहान को प्रथम पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा किरण नेत्रालय, बोहरा नर्सिंग होम, गेटवेल, डॉ. विजेंद्र कुमार, डॉ. रमेश चंद्रा, डा. लेखराम, डा. कांति प्रसाद, डा. रूशी फातिमा समेत अच्छा कार्य करने वाले आरोग्य मित्रों और कर्मियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जल्दी हो भुगतान
जिले में सबसे अधिक क्लेम प्राप्त करने वाले गंगा अमृत हॉस्पिटल के डा. सुनील पंवार ने कहा कि मरीजों के उपचार में होने वाले खर्च का भुगतान जल्दी होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें