फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: फास्टफूड-जंकफूड से करें परहेज, हड्डी रहेंगी मजबूत

Sun, 03 May 2026 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
हेलो डॉक्टर कार्यक्रम: डॉ. राघव अग्रवाल। संवाद
विज्ञापन
शामली। अमर उजाला ने हेलो डॉक्टर कार्यक्रम के तहत शनिवार को लोगों को घर बैठे ही फोन पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान कराया। जिला संयुक्त चिकित्सालय के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राघव अग्रवाल दोपहर एक से दो बजे तक शामली कार्यालय में मौजूद रहें। उन्होंने लोगों को हड्डी की मजबूती व रोगों से बचाव के लिए नियमित व्यायाम और ज्यादा चिकनाईयुक्त, फास्ट फूड व जंकफूड से परहेज रखने का परामर्श दिया।
विज्ञापन


सवाल : मेरे घुटने में तीन माह से दर्द है। फिजियोथैरेपी करा रहा हूं, फिर भी आराम नहीं है। (बिजेंद्र कुमार, शामली)
जवाब: इसके लिए एक्सरे कराना होगा। पालथी मारकर न बैठे और सीढि़यां कम चढ़े। बर्फ से सिकाई करें। जिला अस्पताल में आकर उन्हें कक्ष नंबर सात में दिखा दे।
सवाल : मेरी मां की कमर में दर्द रहता है, उठने-बैठने में दिक्कत होती है। (कार्तिक, मेरठ)
जवाब : चारपाई पर न लेटकर तख्त पर सोना बेहतर है। भारी वजन न उठाए और नीचे बैठकर काम न करें।
सवाल : मेरी उम्र 80 वर्ष है, घुटने में दर्द रहता है और चलने-फिरने में परेशानी होती है। (त्रिलोकचंद, शामली)
जवाब : जिला अस्पताल में आकर दिखाएं। तब तक सावधानी के तौर पर छड़ी लेकर चले और बर्फ से सिकाई करें।
सवाल : मेरे दाएं कंधे में दर्द रहता है। दवा लेने पर कुछ देर के लिए आराम आता है। (रवि कुमार, कैराना)
जवाब : हाथ से भारी वजन न उठाएं और सिर के नीचे तकिया न लगाए। दूध, मखाने आदि कैल्शियमयुक्त खाद्य पदार्थ ज्यादा ले।
सवाल : मेरी पत्नी की उम्र 60 वर्ष है। उसकी एडी में दर्द रहता है, क्या करें (रामकुमार, शामली)
जवाब : ऐसे मामले में हड्डी बढ़ने की संभावना लग रही है। अगर हड्डी बढ़ी है तो उसे निकालना पड़ता है। पैरों में मुलायम नरम चप्पल पहने और नंगे पैर न चले। ठंडे व गर्म पानी से 15-15 मिनट तक दिन में तीन बार सिकाई करें। इससे आराम मिलेगा।
सवाल : मेरी कमर में दर्द रहता है और पैरों में भी सूनापन रहता है। (अनुज कुमार, शामली)
जवाब : सुबह के समय रोजाना टहलने जाए। तख्त पर या जमीन पर सोए। कोई समस्या रहती है तो जिला अस्पताल में आकर उन्हें दिखाए।
सवाल : मेरी उम्र 77 वर्ष है, कमर में दर्द रहता है। दवा लेने पर कुछ समय तक आराम आता है। (राजाराम, कांधला)
जवाब: इसमें कमर की हड्डी टेढ़ी हो सकती है। जिला अस्पताल में आकर एक्सरे कराएं। तब तक छड़ी के सहारे चले और तख्त पर सोए। दिन के समय बेल्ट बांधकर रखे और गर्म पानी की बोतल से सिकाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल : मेरे पैर में दर्द रहता है। पूर्व में ऑपरेशन भी कराया था, फिर भी वहीं समस्या बन रही है। (सुशील कुमार, बाबरी)
जवाब : जिला अस्पताल में आकर उन्हें दिखाएं। एक्सरे कराने पर ही समस्या का पता चलेगा। इसके बाद उपचार शुरू किया जाएगा।
सवाल : मेरी कमर में दर्द रहता है, क्या करें (नबी, पंसारियान शामली)
जवाब : लंबे समय तक ज्यादा देर तक न बैठे। नियमित व्यायाम करें। आगे झुकने वाले योगा न करें और शरीर का वजन कम रखें।
सवाल : मेरे पैर का पहले ऑपरेशन हुआ था और रॉड पड़ी थी, फिर भी दर्द रहता है। (सोमवती)
जवाब : जिला अस्पताल में आकर दिखाएं। पुराने एक्सरे भी साथ में लेकर आए।
सवाल : मेरे कूल्हे में राॅड डाली गई थी। चलने फिरने में दिक्कत होती है। (संदीप, गांव कैड़ी)
जवाब : जिला अस्पताल में आकर दिखाएं। इसके लिए एक्सरे कराना होगा। अगर पुराने एक्सरे हो तो वह भी लेकर आए।
सवाल : मेरी उम्र 32 वर्ष है, एक घुटने में दर्द रहता है। एक दम से उठा नहीं जाता और जोर भी नहीं दिया जाता (रिफाकत अली, थानाभवन)
जवाब : घुटनों को मोड़ने से बचे और कुर्सी पर बैठकर काम करें। कैल्शियम वाली चीजें ज्यादा खाएं। चिकनाई कम ले और सीढि़यों का इस्तेमाल कम करें।
सवाल : उठने-बैठने में घुटनों में दर्द रहता है। रीढ़ की हड्डी में भी दर्द रहता है। (बाबूराम, सेंहटा)
जवाब : यह गठिया बाय हो सकती है। इसकी जांच कराएं। इसके बाद उपचार शुरू किया जाएगा।
सवाल : मुझे तीन-चार दिन से आगे झुकने पर कमर में दर्द होने की समस्या है, क्या करें (अमित शर्मा, शामली)
जवाब : भारी वजन न उठाएं। सुबह टहलने जाए और बर्फ से कमर की सिकाई करें। सोने में तख्त का इस्तेमाल करें।
सवाल : मेरी एडी में दर्द रहता है, चलने फिरने में परेशानी होती है। (जावेद, बनत)
जवाब : दानेदार चप्पल न पहने। एडी की पहले ठंडे पानी से, फिर उसके बाद गर्म पानी से सिकाई करें। इससे आराम मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें