शामली। श्रमिक दिवस के अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में सहायक श्रमायुक्त अरविंद कुमार मधेशिया ने श्रमिकों के हित में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिन कर्मचारियों का वेतन 24 हजार रुपये या उससे कम है, उनके परिवार में पुत्री के विवाह हेतु श्रमिक कन्यादान योजना के अंतर्गत 51 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। उन्होंने मृतक श्रमिक आर्थिक सहायता योजना, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम श्रमिक प्राविधिक शिक्षा सहायता योजना तथा श्रमिकों के बच्चों के लिए पुस्तक क्रय धन योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम में शहीद श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया गया।
निकिता पेपर्स मिल परिसर में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता मिल के डायरेक्टर अभिनव बंसल ने की। इस दौरान सीएफओ अतुल ऐरन, श्रम विभाग के अधिकारी और मिल के श्रमिक मौजूद रहे।