सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर झूमे दर्शक
शामली। कमला कॉलोनी विकास समिति की ओर से लायंस भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। राजेंद्र चोटा एंड पार्टी ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा नेता अजय संगल, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर नेतराम, उद्यमी अशोक बंसल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
अनन्या गोयल, इशिका संगल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इशाकी गोयल, अनंत गोयल ने देश के वीरों की गाथा कविता सुनाई। भजन गायक बृजेश वशिष्ठ ने देश भक्ति गीत सुनाए। कार्यक्रम संयोजक कुलदीप गोयल, समिति के अध्यक्ष अंकित गोयल, सचिव संगीत गोयल, कार्यक्रम संयोजक कुलदीप गोयल ने अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दीपक गुप्ता, सुमन गर्ग, रितु गोयल, दीप्ति गोयल, राजीव गोयल सभासद, मुकेश शर्मा योगाचार्य, डॉ. अनिल शर्मा, वसीम, नरेंद्र, दीपक, अंकित, नोबेल, मनोज शर्मा आदि का सहयोग रहा।