फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी के फरार आरोपी के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पिछले साल कंडेला के जंगल में सांड़ की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर पर पुलिस ने अदालत से आदेश प्राप्त करके कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया।
विज्ञापन

अक्टूबर 2021 में तीन लोगों ने कंडेला के जंगल में सरकारी सांड़ की हत्या कर दी थी। ग्रामीणों के आ जाने पर सांड़ का शव छोड़ कर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने गोकशी के दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जबकि फरमान पुत्र सलीमुदीन निवासी गुलशन नगर कैराना फरार चल रहा था। पुलिस ने अदालत से आदेश प्राप्त करके आरोपी के घर पर धारा 82 के तहत कुर्की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा कर दिया। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि आरोपी के अदालत में हाजिर नहीं होने पर पुलिस जल्द ही अदालत से आदेश प्राप्त करके आरोपी के घर की कुर्की करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें