फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी कीमत पर आपसी सद्भाव कम नहीं होने देंगे

Mon, 28 Dec 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। महापंचायत के बाद कस्बे में माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए दोनों समुदाय के लोगों की मीटिंग हुई। उसमें दोनों समुदाय के लोगों ने महापंचायत में आचार्य द्वारा की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए आपसी सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन


अपहृत छात्रा की बरामदगी की की मांग को लेकर कस्बे में  25 दिसंबर को सिंचाई विभाग डाक बंगले के पास महापंचायत हुई थी, जिसमें आचार्य जसवीर के आपत्तिजनक बयान की वजह से कस्बे में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। रविवार को रेलवे रोड स्थित मोहल्ला सरावज्ञान में डाक्टर रश्मिकांत जैन के आवास पर दोनों समुदाय के लोगों की मीटिंग हुई। डाक्टर रश्मिकांत जैन ने कहा कि महापंचायत में सभी ने अपनी बात को शालीनता से रखा था ।

लेकिन तथाकथित आचार्य की टिप्पणी से कस्बे की फिजा बिगाड़ने की कोशिश की गई। आचार्य पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मौलाना मेहराज ने कहा कि कस्बे में दोनों समुदाय का आपसी सद्भाव वर्षों से विश्वास व आपसी सम्मान के कारण बना हुआ है। 
विज्ञापन


भविष्य में भी सांप्रदायिक सौहार्द बना रहेगा। मीटिंग में प्रदीप शर्मा, ओमबीर मलिक, डाक्टर विक्रम सैनी सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बैठक की अध्यक्षता मौलाना मेहराज और संचालन पवन ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें