फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के बहाने ले गया था आसिफ

Mon, 28 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पीड़ित छात्रा को आरोपी आसिफ नौकरी लगवाने के बहाने ले गया था। 25 दिन तक उसे दिल्ली के मुनिरका इलाके में एक मकान में रखा गया। पीड़िता ने आरोपी आसिफ के खिलाफ पुलिस को बयान दिया है। अब मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान होना बाकी है।
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया है कि आसिफ ने उससे कई बार कहा कि तुम बीए की पढ़ाई कर रही हो। दिल्ली में मेरी कई कंपनियों में अधिकारियों से अच्छी पहचान है, वहां मैं तुम्हारी नौकरी लगवा दूंगा। इस पर आरोपी आसिफ की बातों में आकर 29 नवंबर को छात्रा उसके साथ चली गई थी। तब उसे आसिफ ने पूरी तरह अपने विश्वास में कर लिया था। दिल्ली में बसंत विहार थाना क्षेत्र के मुनिरका इलाके में एक मकान में उसे रखा गया था। इस दौरान उसे कमरे से बाहर भी नहीं निकलने दिया गया। एएसपी वीके मिश्रा का कहना है कि छात्रा का मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के तहत बयान कराया जाएगा। उस बयान में पीड़िता जो बोलेगी, उसी आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई जाएगी।

झूठ बोल रही है पुलिस ः परिजन
छात्रा के परिजनों का कहना है कि कांधला थाना पुलिस खुद ही झूठी कहानी बनाने पर लगी है। पीड़िता घर पर कोई चिट्ठी छोड़कर नहीं गई थी। परिवार के लोगों को भी पीड़िता से बात नहीं करने दिया जा रहा है। आरोप है कि पुलिस ने छात्रा को डराया हुआ है।
विज्ञापन


आरोपी के परिजन भी पहुंचे अस्पताल
पीड़ित छात्रा को शामली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। वहां पर एक दरोगा तथा दो महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई है। रविवार शाम आरोपी पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे और पीड़िता से बात करने की कोशिश की। हालांकि दरोगा ने बात कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें