एएसपी ने चुनाव के मद्देनजर कोतवाली का किया निरीक्षण
शामली, कैराना। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एएसपी ने रात में कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान एएसपी ने गुंडा एक्ट में निरुद्ध अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही, हिस्ट्रीशीटर की निगरानी सहित संवेदनशील अतिसंवेदनशील बूथों की सूची का निरीक्षण व कार्यालय में दस्तावेजों के रखरखाव तथा सफाई का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान कोतवाली प्रभारी को एएसपी ने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव में गड़बड़ी करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, सभी लाइसेंसी शस्त्र कोतवाली में जमा कराने व संवेदनशील अतिसंवेदनशील बूथों पर मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बंदोबस्त कराए जाने के निर्देश दिए। जिसके बाद एएसपी ने व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता सहित नगर के कुछ व्यापारियों को कोतवाली में बुलाकर आगामी विधानसभा चुनाव में सब लोगों से मतदान करने की अपील की। वहीं उन्होंने कहा कि अर्द्धसैनिक बल पुलिस व पीएसी की हर स्तर पर व्यवस्था की गई हैं। निर्भीक होकर पहले मतदान करना हैं फिर जलपान। संवाद