फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक सिंहल को श्रद्धांजलि दी

Thu, 19 Nov 2015 01:00 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/ कांधला। विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक अशोक सिंहल के निधन पर कांधला व शामली में शोकसभाओं का आयोजन किया गया। शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन


शामली के सरस्वती शिशु मंदिर में अशोक सिंहल के निधन पर शोकसभा की गई। इस दौरान शिक्षकों व छात्रों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आचार्य सुंदर लाल ने छात्रों को विहिप के इतिहास व उसमें अशोक सिंहल की भूमिका के बारे में बताया।

आचार्य सुनील, रविंद्र कुमार, सतीश शर्मा, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, विश्व हिंदू परिषद कार्यालय पर संघ के संरक्षक अशोक सिंहल को कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण किया गया और उनकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन


 इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अशोक सिंहल देशभक्ति व हिंदुत्व की मिसाल थे। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। इस दौरान सुभाष मलिक, मेघपाल, जितेंद्र, शोकेंद्र, राजेंद्र गोयल,  इलम सिंह, रणधीर सिंह, सतीश कुमार थे।

कांधला के मोहल्ला सरावज्ञान स्थित विश्व हिंदू परिषद के पूर्व नगराध्यक्ष ईश्वर दयाल कंसल के आवास पर हुई बैठक में विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक अशोक सिंहल के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में वक्ताओं ने उन्हें कुशल संगठनकर्ता बताया। बैठक में मौजूद लोगों ने उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की। इस दौरान तरुण अग्रवाल, कमलदीप जैन, गुलशन खन्ना, सजान सिंह, गौरीशंकर मित्तल आदि मौजूद रहे।

थानाभवन। विहिप के संरक्षक अशोक सिंघल ने निधन पर थानाभवन के मंदिर श्री ठाकुरद्वारा में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान वक्ताओं ने अशोक सिंहल को हिंदुत्व का शक्तिशाली स्तंभ बताया। नरेंद्र सैनी, राकेश कांबोज, कुशल सिंघल, रमेश मित्तल, शोभित राणा, अनिल गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें