कैराना के विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में आयोजित फ्रेशर्स पार्टी में शामिल छात्र-छात्राएं और स्ट
- फोटो : SHAMLI
आशीष मिस्टर और प्राची मिस फ्रेशर बनी
शामली, कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान विभाग में एमएससी के सीनियर छात्र-छात्राओं ने नवागत जूनियरों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. योगेंद्र पाल सिंह एवं वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्र छात्राओं को बताया कि इस तरह के कार्यक्रम का एक उद्देश्य होता है। ऐसे कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं को आपस में एक दूसरे को जानने का मौका मिलता है। जो इनके भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होता है। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने सीनियर छात्र छात्राओं का आह्वान किया कि वह अपने अनुभव के आधार पर अपने जूनियर छात्र-छात्राओं को आवश्यक दिशा निर्देश दें, जो उनकी पढ़ाई में लाभदायक सिद्ध हो सके। कार्यक्रम का आयोजन वनस्पति विज्ञान के प्राध्यापक प्रो. रामकुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन सीनियर छात्रा तशखीर ने किया।
छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के आधार पर आशीष पंवार को मिस्टर फ्रेशर और प्राची चौहान को मिस फ्रेशर चुना गया। निर्णायक मंडल में प्राध्यापकों के अलावा सीनियर छात्र छात्राएं एवं स्वाति रही। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल, डॉ. भूमेश कुमार, डॉ. योगेंद्र कुमार, डॉ. जितेंद्र कुमार विकल, डॉ. संदीप कुमार एवं डॉ. रीनू आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में सत कुमार, प्रविंद एवं पप्पन आदि का विशेष सहयोग रहा।