खाप चौधरी उदयवीर पंवार की अस्थियां गंगा में विसर्जित
शामली। बत्तीसा खाप के चौधरी उदयवीर सिंह पंवार की अस्थियां संग्रहित कर हरिद्वार गंगा में परिवार के सदस्यों ने विसर्जित कर दिया। 27 सितंबर को पैतृक गांव भैसवाल में रस्म तेरहवीं होगी।
बत्तीसा खाप के चौधरी उदयवीर सिंह पंवार का रविवार को निधन के बाद भैंसवाल गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया था। मंगलवार को सुबह मालेंडी रोड पर कृषि फार्म पर चौधरी उदयवीर पंवार की अस्थियों को परिजनों ने एकत्रित की। उनके पुत्र अजय कुमार, पौत्र जलज कुमार, राजीव कुमार नीरज व पूर्व प्रधान नवीन कुमार द्वारा हरिद्वार में भैंसवाल गांव की पुरोहित गोपाल तंबोडिया द्वारा अनुष्ठान करते हुए अस्थियां विसर्जित कराई गई। भैसवाल गांव में बत्तीसा खाप के चौधरी उदयवीर सिंह पंवार को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक, प्रसन्न चौधरी आदि मौजूद रहे। अजय कुमार ने बताया कि 27 सितंबर को पैतृक गांव भैसवाल में चौधरी उदयवीर सिंह पंवार की रस्म तेरहवीं आयोजित की जाएगी।