संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र आर्यन मलिक और शिवम हाईस्कूल मालेंडी की छात्रा तनिष्का ने संयुक्त रूप से 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिला टॉप किया है। जिले का परीक्षा परिणाम 93.41 फीसदी रहा है। प्रदेश में जिले ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। रिजल्ट जारी होने से विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है।
शनिवार दोपहर दो बजे यूपी बोर्ड के हाईस्कूल परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित हुआ। इसे देखने के लिए कुछ विद्यार्थी कॉलेज पहुंच गए। हाईस्कूल में कुल पंजीकृत 13 हजार 020 विद्यार्थियों में से 12 हजार 363 ने परीक्षा दी थी। जिसमें 11 हजार 548 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इस तरह से जिले का परीक्षा परिणाम 93.41 प्रतिशत रहा। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली के छात्र आर्यन मलिक और शिवम हाईस्कूल मालेंडी की छात्रा तनिष्का ने संयुक्त रूप से 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली की छात्रा मानवी शर्मा 92.67 प्रतिशत अंक के साथ जिले में दूसरे स्थान पर रही। वहीं, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली के कार्तिक मलिक, देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत के आदित्य और सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली की सताक्षी शर्मा संयुक्त रूप से 91.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।
हाईस्कूल की टॉप टेन सूची
रैंक - नाम - स्कूल का नाम - अंक प्रतिशत
1- आर्यन मलिक, एसवीएम इंटर कॉलेज शामली- 93 प्रतिशत
1 - तनिष्का - शिवम हाईस्कूल मालेंडी - 93 प्रतिशत
2- मानवी शर्मा - सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली - 92.67 प्रतिशत
3- कार्तिक मलिक - एसवीएम इंटर कॉलेज शामली - 91.17 प्रतिशत
3- आदित्य - देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत - 91.17 प्रतिशत
3- सताक्षी शर्मा - सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली - 91.17 प्रतिशत
4 - यश ठाकुर - एसवीएम इंटर कॉलेज शामली - 90.50 प्रतिशत
4- रिया कुमारी - एसएस इंटर कॉलेज शामली - 90.50 प्रतिशत
4- प्रिया - देवी उमरा कौर इंटर कॉलेज बनत - 90.50 प्रतिशत
4- अंकिता शर्मा - एसडी एचएसएस थानाभवन - 90.50 प्रतिशत
4- अविष्का - सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली - 90.50 प्रतिशत
5 - अभिनव - एसएस इंटर कॉलेज शामली - 90.17 प्रतिशत
6 - सावन सैनी - लाला इंद्रप्रकाश जनता इंटर कॉलेज बाबरी - 90 प्रतिशत
6 - विनय कुमार - वैदिक इंटर कॉलेज कुरमाली - 90 प्रतिशत
6 - सुमुखी - सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली - 90 प्रतिशत
7 - तृप्ति शर्मा - सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली - 89.83 प्रतिशत
8 - कंगना सैनी - सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली - 89.67 प्रतिशत
8 - नैंसी सैनी - सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली - 89.67 प्रतिशत
9- जिया - एवीके कॉलेज किवाना - 89.50 प्रतिशत
9- हर्ष धीमान - एसवीएम इंटर कॉलेज शामली - 89.50 प्रतिशत
9- उज्ज्वल - एसएस इंटर कॉलेज शामली - 89.50 प्रतिशत
9 - अंजलि - यूनिक इंटर कॉलेज कांधला - 89.50 प्रतिशत
10 - मयंक गर्ग - एसएस इंटर कॉलेज शामली - 89.33 प्रतिशत