संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत के छात्र निखिल चौधरी 86.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। वहीं, जिले की टॉप टेन सूची में छात्राओं ने बाजी मारी है। टॉप टेन में 12 छात्राएं और पांच छात्र शामिल रहे हैं। जिले का परीक्षा परिणाम 90.60 फीसदी रहा। सूबे में जिले को दसवां स्थान मिला है।
यूपी बोर्ड ने शनिवार शाम चार बजे इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया। इसके बाद ही कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के परिणाम निकालने में शिक्षक जुट गए। देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत के छात्र निखिल चौधरी सबसे अधिक 86.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बने। सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र रितिक और देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत के छात्रा आयुषी संयुक्त रूप से 85.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। एलएलआरके इंटर कॉलेज थानाभवन की छात्रा सना गुल और बीडी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर की छात्रा सोनी 84.20 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। जिले की टॉप टेन सूची में छात्राएं आगे रहीं। इस सूची में कुल 17 में 12 छात्राएं और पांच छात्र शामिल रहे। जिले में यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 12 हजार 213 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिनमें 11 हजार 699 ने परीक्षा दी। इनमें 10 हजार 604 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें 5 हजार 982 छात्र और 4 हजार 622 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। जिले का परीक्षा परिणाम 90.64 प्रतिशत रहा। प्रदेश में जिले को दसवां स्थान मिला है। रिजल्ट जारी होते ही मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया था और परिजनों में खुशी का माहौल बना रहा।
इंटरमीडिएट की टॉप टेन सूची
रैंक - नाम - कॉलेज - अंक प्रतिशत
1 - निखिल चौधरी - देवी उमराकौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत - 86.60 प्रतिशत
2 - रितिक कुमार - एसवीएम इंटर कॉलेज शामली - 85.60 प्रतिशत
2- आयुषी - देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत - 85.60 प्रतिशत
3 - सना गुल - एलएलआरके इंटर कॉलेज थानाभवन - 84.20 प्रतिशत
3 - सोनी - बीडी कन्या इंटर कॉलेज सिकंदरपुर - 84.20 प्रतिशत
4 - पूजा सारस्वत - गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज जलालाबाद - 84 प्रतिशत
5 - निशु - लाला इंद्रप्रकाश जनता इंटर कॉलेज बाबरी - 83.80 प्रतिशत
6- आकांक्षा - देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत - 83.60 प्रतिशत
6 - कशिश जिंदल - सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली - 83.60 प्रतिशत
6 - अंजलि - प्रगति सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांधला - 83.60 प्रतिशत
7- जाबिर - एसएस इंटर कॉलेज शामली - 83.40 प्रतिशत
8- आरती पांचाल - हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली - 83.20 प्रतिशत
8 - पायल - एवीके इंटर कॉलेज किवाना - 83.20 प्रतिशत
8- हिमांशु - एसएस इंटर कॉलेज शामली - 83.20 प्रतिशत
9- शगुन - एवीके इंटर कॉलेज किवाना - 83 प्रतिशत
9 - शिवांश शर्मा - एसवीएम इंटर कॉलेज शामली - 83 प्रतिशत
10 - शिवानी - जनता आदर्श इंटर कॉलेज मालेंडी - 82.20 प्रतिशत