शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने युवक से धोखाधड़ी कर आधार कार्ड और पैन कार्ड का फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर बैंक से ऋण के लिए आवेदन करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव महरमपुर निवासी मेहरबान ने शुक्रवार को शहर कोतवाली तहरीर दी थी। बताया कि उसके भाई के आधार कार्ड व पैन कार्ड नंबर पर किसी अन्य युवक का फोटो लगाकर बंधन बैंक से फर्जी तरीके से ऋण लेने के लिए आवेदन किया है। पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। एसएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि इस मामले में आरोपी शौकीन निवासी मोहल्ला हाजीपुरा शामली को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।