शामली क्षेत्र के गांव लिलौन मनुव्वर मंसूरी शुटिंग रेंज पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते अधिका
- फोटो : SHAMLI
शामली। मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब लिलौन में चल रही तीन दिवसीय द्वितीय शहीद नवाब सिंह एवं शहीद प्रकाश सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में दूसरे दिन एयर पिस्टल आईएसएसएफ गर्ल्स स्पर्धा में पानीपत हरियाणा की अनु वत्स 570 स्कोर बनाकर बढ़त बनाए हुए हैं।
एयर रायफल पीप साइट एनआर स्पर्धा में शामली गोल्ड स्टार की अनुष्का चौधरी 386 स्कोर बनाकर आगे रही। एयर रायफल सब जूनियर में शामली के वरदान चौधरी 175 स्कोर बनाकर बढ़त बनाए हुए है। एयर राइफल पीप साइट आईएसएसएफ मेन स्पर्धा में शामली के पीयूष शर्मा 595 स्कोर बनाकर आगे रहे। एयर पिस्टल आईएसएसएफ स्पर्धा में बड़ौत के वरुण 573 स्कोर बनाकर बढ़त बनाए रहे। इस मैच के रेफरी नदीम मंसूरी, हिमांशी मलिक, आरिश चौधरी, अवनीश मलिक रहे। क्लब के अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को शूटिंग चैंपियनशिप का समापन होगा। मौके पर कोच मनीष बालियान, जसबीर सिंह, सौरव कांबोज, रिचा मलिक, समीम अहमद, अजय यादव आदि मौजूद रहे।