फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की छह सीएचसी पर कोरोनारोधी टीकाकरण आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की छह सीएचसी पर कोरोनारोधी टीकाकरण आज
विज्ञापन

शामली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सोमवार को जिले की सभी छह सीएचसी पर कोरोनारोधी टीकाकरण किया जाएगा। त्योहार को देखते हुए टीकाकरण सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। इस दिन 900 लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। वैसे तो इस दिन अवकाश होता है, लेकिन शासन ने कोविड वैक्सीनेशन को लगातार चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि सोमवार को छह बूथों पर 18 साल से 44 साल तक और 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को पहली व दूसरी डोज के टीके लगाए जाएंगे। त्योहार के कारण टीकाकरण का समय सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक रखा गया है। जिले की सीएचसी शामली, सीएचसी कैराना, सीएचसी कांधला, सीएचसी थानाभवन, सीएचसी ऊन और सीएचसी कुड़ाना पर टीकाकरण किया जाएगा। इनमें कुड़ाना बूथ पर कोवैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। प्रत्येक बूथ पर 150 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस तरह से जिले में 900 लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। टीकाकरण कराने वाले लाभार्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें