फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनारोधी टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोनारोधी टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन

शामली। जिले में तीन दिन से कोरोनारोधी टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ी है। दीपावली के बाद से चल रहा टीकाकरण 20 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत तक पहुंच गया है। टीकाकरण कम होने पर शासन ने इसे बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने संयुक्त रूप से लोगों को जागरूक कर टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।
दीपावली से पहले जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण लक्ष्य के सापेक्ष 80 प्रतिशत से ज्यादा चल रहा था। त्योहार में टीकाकरण की रफ्तार मंद पड़ गई। उस समय स्वास्थ्य अधिकारियों ने माना था कि त्योहारों की वजह से टीकाकरण कम हुआ है, लेकिन त्योहारों के बाद भी टीकाकरण की गति बढ़ने के बजाए कम होती गई, जिसका नतीजा ये हुआ है कि टीकाकरण 20 प्रतिशत से भी कम होने लगा। जिले में टीकाकरण कम होने पर शासन ने इसे गंभीरता से लिया और ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीके लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त माइक्रोप्लान तैयार किया। ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण कम होने के कारण ग्राम प्रधानों के साथ बैठकें कर उनका सहयोग लिया गया। धर्म गुरुओं के साथ बैठक कर लोगों को जागरूक करने में उनका सहयोग मांगा। लगातार मेगा कैंप आयोजित किए गए। स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की संयुक्त प्रयास का नतीजा अब सामने आने लगा है। पिछले तीन दिन में कोरोनारोधी टीकाकरण 50 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि टीकाकरण को लेकर लोगों में जागरूकता आई है। पिछले तीन चार दिन से टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ा है।
विज्ञापन

टीकाकरण की स्थिति
22 नवंबर- 45 प्रतिशत
23 नवंबर -50.73 प्रतिशत
24 नवंबर - 50.17 प्रतिशत
25 नवंबर -57.66 प्रतिशत
9226 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
शामली। जिले में चल रहे कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को 75 बूथों पर टीकाकरण किया गया। इन बूथों पर 16 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। 4322 लोगों को पहली डोज और 4904 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। इस तरह से जिले में 9226 लोगों को टीका लगा है। 57.66 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। टीकाकरण में वैक्सीन की 920 वॉयल खर्च हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें