फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा कैंप में 35.49 प्रतिशत हुआ कोरोनारोधी टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेगा कैंप में 35.49 प्रतिशत हुआ कोरोनारोधी टीकाकरण
विज्ञापन

शामली। शासन के निर्देश पर अक्तूबर माह के पांचवें मेगा कैंप पर बारिश का असर पड़ा है। 83 बूथों पर हुए टीकाकरण में 33100 के लक्ष्य के सापेक्ष 11747 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगे हैं। जिले में 35.49 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण बढ़ाने के लिए इस माह का पांचवा मेगा कैंप आयोजित किया गया। सुबह से बारिश के चलते बूथों पर टीका लगवाने वाले लोगों की संख्या कम रही। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि जिले में 83 बूथों पर 18 साल से अधिक आयु के सभी लाभार्थियों को टीकाकरण किया गया। इनमें 14 बूथों पर कोवैक्सीन लगाई गई जबकि बाकी बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन का टीका लगाया गया। शासन की तरफ से 33100 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य दिया गया था। लाभार्थियों का मौके पर ही रजिस्ट्रेशन किया गया। उन्होंने बताया कि जिले में 11747 लोगों को टीके लगाएं गए। इनमें 5504 लोगों को पहली डोज और 6243 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। लक्ष्य के सापेक्ष 35.49 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। टीकाकरण में वैक्सीन की 1138 वॉयल खर्च हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें