कैराना का बेटा लेफ्टिनेंट अंशुमन सिंघल अपने माता पिता और भाई के साथ
- फोटो : SHAMLI
कैराना। नगर के मोहल्ला गुंबद निवासी अंशुमन सिंघल ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
मोहल्ला गुंबद निवासी अरविंद सिंघल करीब 5 साल पहले कैराना छोड़ कर शामली की ज्वाला गंज मंडी में जाकर रहने लगे थे। अरविंद सिंघल व्यापारी है तथा उनकी पत्नी अनीता सिंघल शिक्षिका है। अंशुमन का बचपन कैराना की गलियों में बीता तथा पहली शिक्षा कैराना के सेंट आरसी स्कूल में प्राप्त की। बाद में सेंट फ्रांसिस स्कूल शामली में शिक्षा ग्रहण की। अंशुमन ने एनडीए की परीक्षा पास कर पूना में प्रशिक्षण लिया। देहरादून आईएमए से एक वर्ष की ट्रेनिंग पूरी की। अंशुमन के भाई आयुष्मान ने बताया कि शनिवार को उसकी पासिंग आउट परेड़ हुई।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परेड की सलामी ली और सभी आफिसर को शुभकामनाएं दी। अब अंशुमन सिंघल भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट सेवाएं देंगे। उनकी इस कामयाबी पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।