फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिला, संख्या बढ़कर पांच हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं, जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ती जा रही है। शनिवार को मोहल्ला पंसारियान निवासी महिला सहित दो लोगों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी । इन दोनों को एक सप्ताह पहले कोरोना पॉजिटिव मिले मंडी के एक आढ़ती के संपर्क में आना बताया गया था।
विज्ञापन

रविवार को मेरठ मेडिकल से 42 लोगों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है, जिनमें एक रिपोर्ट पॉजिटिव है। यह रिपोर्ट मोहल्ला बड़ी आल निवासी सब्जी व्यापारी की बताई गई है। इस व्यापारी का सैंपल छह मई को रेंडम लिया गया था। कोरोना संक्रमित मिले व्यापारी में कोरोना का कोई लक्षण नजर नहीं आ रहा था। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित मिले व्यापारियों के संपर्क में आने वालों की भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि 42 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है, जिसमें बड़ी आल शामली निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमित व्यक्ति को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है और उसके परिवार को एहतियात के तौर पर क्वारंटीन किया जायेगा। बड़ी मोहल्ला बड़ी ऑल को स्पोर्ट मानकर सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें