फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिम के अंदर से तो नहीं पहुंच रही थी शूटरों तक अंकित की लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गायक अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पानीपत और करनाल के शूटरों के अलावा पुलिस को शक है कि गिरोह का एक सदस्य जिम के आसपास ही नहीं, बल्कि अंदर रहकर भी अंकित की लोकेशन और गतिविधियों की जानकारी शूटरों तक पहुंचा रहा था। पुलिस को यह भी पता चला है कि तीन अन्य सदस्य अंकित की लगातार रेकी कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जिम में आने वाले युवकों का ब्योरा जुटाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। उनकी पिछले एक सप्ताह की कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अंकित के जिम पहुंचने और वहां से निकलने की जानकारी शूटरों तक कौन पहुंचा रहा था। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में अन्य लोगों के भी शामिल होने की बात सामने आई है।



हत्या से एक दिन पहले मासूम शर्मा से हुई थी अंकित की बात
-दोनों के बीच कई प्रोजेक्ट पर साथ काम करने को लेकर हुई थी चर्चा, अगले दिन मिली हत्या की खबर
शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद उनके करीबी रहे गायक मासूम शर्मा भावुक नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया कि हत्या से ठीक एक दिन पहले ही अंकित से फोन पर बातचीत हुई थी। दोनों के बीच आगे कई प्रोजेक्ट पर साथ काम करने को लेकर चर्चा हुई थी, लेकिन अगले दिन अंकित की हत्या की खबर ने उन्हें झकझोर दिया।
विज्ञापन

मासूम शर्मा ने बताया कि अंकित उनके करीबी थे। दोनों ने पहले भी साथ काम किया था और अंकित उनके कुछ गानों में मॉडल के तौर पर भी नजर आए थे। उन्होंने कहा कि अंकित के साथ आगे भी कई प्रोजेक्ट करने की योजना थी लेकिन उनकी हत्या के साथ कई योजनाएं अधूरी रह गईं।

-कलाकारों और कारोबारियों को मिल रही धमकियों पर जताई चिंता
मासूम शर्मा ने कहा कि कलाकारों और कारोबारियों को लगातार धमकियां मिलना गंभीर विषय है। सरकार को इस तरह की गुंडागर्दी पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिएं। उन्होंने अंकित के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

-अंकित के बाद मासूम को भी मिली धमकी
अंकित की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर मासूम शर्मा को भी धमकी दिए जाने का मामला सामने आया था। एक फर्जी सोशल मीडिया आईडी से वायरल वीडियो में उन्हें निशाना बनाने की बात कही गई। पुलिस और एसटीएफ वीडियो की जांच कर रही है। आईडी के पीछे कौन है, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें