शामली। लघु उद्योग भारती के सहारनपुर मंडल प्रभारी अनुपम गुप्ता ने कहा कि संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का आर्थिक विंग है, जो उद्योगों, उद्योगपतियों और कामगारों के हितों की रक्षा करने और उनकी बात को राज्य और केंद्र सरकार तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।
शनिवार देर शाम औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित उद्यमियों की बैठक में अनुपम गुप्ता ने कहा कि लघु उद्योग भारती की शाखाएं पूरे देश में हैं। उप्र में 60 जनपदों में इकाईयां कार्यरत हैं, जिसमें चार हजार से ज्यादा सदस्य हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जनकराज भाटिया और संभाग अध्यक्ष कुलभूषण की सहमति से अंकित गोयल को शामली के जिलाध्यक्ष और रोहित गर्ग को जिला महामंत्री पद पर सर्वसम्मति से नियुक्त किया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अंकित गोयल ने कहा कि 27 उद्यमियों को आजीवन सदस्य बनाया गया है। इस अवसर पर आईआईए के संरक्षक अशोक बंसल, उपाध्यक्ष आशीष जैन, महासचिव अनुज गर्ग, साइमा महासचिव अमित जैन, निखिल ऐरन, सुधाकर आर्य, मुकेश जिंदल, भारत मित्तल, अभिषेक जैन, आशीष अग्रवाल, नितेश जिंदल, विशाल गुप्ता, योगेश शर्मा, अनिल गोयल, वरुण जैन, कशिश संगल व सहारनपुर से आए अंकित कंसल आदि उद्यमी मौजूद रहे।