फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित बालियान हत्याकांड : तिहाड़ जेल में बंद तीन शूटरों की आज कोर्ट में पेशी

Mon, 16 Nov 2026 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में आरोपी बनाए गए लॉरेंस बिश्नोई और गोगी गैंग के शूटर योगेश टुंडा, दीपक डबास और दीपक करालिया की सोमवार को कैराना कोर्ट में पेशी होगी। तीनों तिहाड़ जेल में बंद हैं। सीओ जितेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस उन्हें कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए अदालत में पेश कराएगी।
विज्ञापन

26 अगस्त की शाम शामली की आर्यपुरी नाला पटरी पर जिम से लौटते समय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। 31 अगस्त को शामली पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों सुमित और मोहित को मार गिराया था। बाद में तिहाड़ जेल में बंद योगेश टुंडा, दीपक डबास और दीपक करालिया को भी हत्या की साजिश में आरोपी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें