फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: समय पर सूचना देने पर बच सकती है ठगी की रकम

Mon, 16 Nov 2026 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। साइबर ठगों ने लोगों की पाई-पाई कर जोड़ी गई रकम पर पर हाथ साफ करने की कोशिश की, लेकिन समय रहते शिकायत मिलने पर शामली पुलिस ने ठगों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पिछले छह माह में पुलिस ने साइबर ठगी के 30 मामलों में करीब तीन करोड़ रुपये की रकम ठगों के खातों में पहुंचने से रुकवाई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कई लोगों की मेहनत की कमाई जाने से बच गई।
विज्ञापन


1930 पर शिकायत से बच गए दो लाख रुपये
कैराना निवासी मुनीर के खाते से एक नवंबर को साइबर ठगों ने दो लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलते ही मुनीर ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और संबंधित बैंक से संपर्क कर रकम को रुकवा दिया। समय पर सूचना मिलने से दो लाख रुपये ठगों के हाथों में जाने से बच गए।

पुलिस ने वापस कराए ठगी के 50 हजार रुपये
गुलशन नगर निवासी इमरान के खाते से ठगोें ने 58 हजार रुपये निकाल लिए। इमरान ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये वापस करा दिए। शेष आठ हजार रुपये की वापसी के लिए प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन


खाते में रकम पहुंचते ही पुलिस शुरू करती है कार्रवाई
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि साइबर ठगी की शिकायत मिलते ही पुलिस लेनदेन का ब्योरा जुटाती है। जिस खाते में ठगी की रकम भेजी जाती है, उसकी जानकारी संबंधित बैंक को देकर रकम फ्रीज कराने का प्रयास किया जाता है। कई मामलों में समय पर सूचना मिलने से रकम को ठगों के खाते से आगे जाने से रोक लिया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। इसके साथ ही cybercrime.gov.in पर भी शिकायत कर सकते हैं। जितनी जल्दी शिकायत होगी, रकम वापस मिलने या उसे रुकवाने की संभावना उतनी ही अधिक रहेगी।
विज्ञापन



जिले में साइबर क्राइम
- जिले में हर माह साइबर अपराध के आठ से नौ मामले दर्ज होते हैं।
- जिले में सबसे अधिक मामले फर्जी एपीके फाइल भेजकर ठगी करने के हैं।
- पिछले छह माह में साइबर ठगी के 30 मामलों में करीब तीन करोड़ रुपये ठगों के खातों में जाने से बचाए गए।
- पिछले दो वर्षों में पुलिस 20 करोड़ रुपये से अधिक की रकम पीड़ितों को वापस करा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें