फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत के विरोध में गुस्सा फूटा

Wed, 24 Jan 2018 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 शामली/ थानाभवन/ बाबरी। फिल्म पद्मावत बृहस्पतिवार को रिलीज होने से राजपूत समाज का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हुए घंटों हरड़ गांव में जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने जाम के दौरान सड़क पर पड़े टायरों में आग लगाकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


 बुधवार को राष्ट्रीय राजपूत उत्थान सभा के अनिवेश पुंडीर व महासचिव रज्जूराणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोपहर थानाभवन कस्बे में पंचतीर्थ आश्रम से जुलूस निकालकर शामली बस अड्डा और चरथावल बस अड्डे पर नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। आधा घंटे जाम लगाने के बाद थानाभवन कस्बे के दुुकानदारों व व्यापारियों से बृहस्पतिवार को भारत बंद का आह्वान किया गया। बाद में प्रदर्शनकारियों को शामली के एसटी तिराहे पर एसडीएम सदर सुरजीत सिंह व सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने रोक दिया। एसडीएम शामली को डीएम के नाम ज्ञापन देकर शामली में किसी भी सिनेमाघर में पिक्चर को न चलाने की अपील की गई।

उधर, राजपूत सभा के कार्यकर्ताओं ने पद्मावत फिल्म के विरोध में ग्राम हरड़ फतेहपुर गांव के लोगों ने दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर थानाभवन-आसपास के थानों की पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर जाम लगा रहे लोगों को समझाने की कोशिश की।
विज्ञापन


हालांकि युवाओं ने पुलिस की बात न मानते हुए मौके पर स्थानीय गन्ना राज्यमंत्री को बुलाने की मांग पर अड़ गए।  कहा कि जनपद में किसी भी सिनेमाघर में फिल्म को चलाने का दुस्साहस किया तो उस सिनेमा घर को आग के हवाले कर दिया जाएगा। घंटों लगे जाम की सूचना पर एसडीएम सदर सुरजीत कुमार, सीओ सिटी अशोक सिंह, सीओ थानाभवन वीरपाल सिंह, भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया। एसडीएम शामली ने चौकसी बरतते हुए 10 लोगों के खिलाफ धारा 39 के नोटिस देकर कार्रवाई की। मौके पर रजनीश राणा नौजल,अन्नू राणा थानाभवन, लाखन सिंह हिरनवाडा, रज्जू राणा मानकपुर, शुभम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें