आपत्तिजनक टिप्पणी पर सैनी समाज में रोष
शामली, थानाभवन। सैनी समाज की एक सभा गोगा म्हाड़ी परिसर मोहल्ला खेल में हुई। बैठक में सैनी समाज के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर रोष जताया गया।
बैठक की अध्यक्षता रमेश सैनी व संचालन अमित सैनी ने किया। सभा में सभासद नामित नगर पालिका परिषद कैराना रोहताश सैनी के साथ भाजपा नेता समेत दो लोगों द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार एवं सैनी समाज के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर रोष प्रकट किया गया। सभासद विनोद सैनी, रालोद जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, सभासद ऋषि पाल सैनी, कन्हैया सैनी, शशी किरण सैनी, राजेंद्र सैनी, धर्मेंद्र सैनी ने कहा कि सैनी समाज हमेशा से ही हिंदुत्व एवं राष्ट्रवाद के चलते भाजपा को वोट देता आया है। रोहताश सैनी के साथ जो दुर्व्यवहार किया गया। उसकी कड़ी निंदा की और कहा कि जल्द से जल्द आरोपी भाजपा नेता का भाजपा से निष्कासन नहीं किया गया तो सैनी समाज बड़ी महापंचायत कर इसका विरोध करेगा।
चेतावनी दी कि आने वाले 2022 के चुनाव में सैनी समाज भाजपा का बहिष्कार करेगा। समाज किसी भी तरह का दुर्व्यवहार पसंद नहीं करेगा। बैठक में विशाल सैनी, अभिषेक सैनी, आयुष सैनी, विनीत सैनी, बिट्टू सैनी, सुरेश सैनी, पंकज सैनी, अमित सैनी, आकाश सैनी, राजकुमार सैनी, अमित सैनी, विष्णु सैनी, आदि लोग मौजूद रहे।