फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: क्रिकेट खेलते हुए जमीन पर गिरा, फिर चंद पलों में थम गईं सांसें, बुझा घर का इकलौता चिराग, सदमे में परिवार

Sat, 27 Jan 2024 05:59 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

UP News : यूपी में एक बार फिर क्रिकेट खेलते हुए हृदय गति रुकने से युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। शामली में युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, मृतक की पत्नी और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
कुलदीप का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के शामली जिले में शनिवार को एक परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। जवान बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया है। जहां मृतक की पत्नी और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं मोहल्ले में भी गम का माहौल बन गया है।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला विवेक विहार निवासी सर्राफ व्यापारी के 28 वर्षीय बेटे की शनिवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वह साथियों के साथ सुबह क्रिकेट खेलने गया था।

बताया गया कि युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के घर लोगों की भीड़ लग गई। युवक की मौत से सर्राफा बाजार में दुकानें बंद रहीं।

शहर के टंकी रोड विवेक विहार निवासी सर्राफ व्यापारी सुखमाल वर्मा का पुत्र कुलदीप शनिवार सुबह वीवी पीजी कॉलेज के मैदान में साथियों के साथ क्रिकेट खेलने गया था। क्रिकेट खेलना ही शुरू किया था कि बॉल फेंकते समय कुलदीप जमीन पर गिर गया। साथियों ने उसे उठाया, लेकिन वह कुछ बोल नहीं सका।

इसके बाद उसे कार से सहारनपुर रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने युवक की हृदय गति रुकने से मौत होना बताया है।

बताया गया कि सुखमाल वर्मा की बड़ा बाजार में ठाकुरद्वारा मंदिर के निकट सर्राफ की दुकान है। कुलदीप भी अपने पिता की साथ दुकान पर बैठता था। मृतक की पत्नी व बहनों समेत पूरे परिवार का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: UP: बागपत के जंगल में लगे जाल में फंसा तेंदुआ, सेल्फी लेने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, मृतक के 13 माह की एक बेटी है। इस घटना के बाद मृतक के आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: वर्दी का न दिखा खौफ, पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़ ताना तमंचा, खूब वायरल हो रहा मेरठ का ये वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें