शामली के गांव भभीसा प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक अमित कुमार स्वर्ण पदक प्राप्त करते हुए।
- फोटो : SHAMLI
अंतरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में अमित ने पाया स्वर्ण पदक
शामली। कांधला ब्लाक के गांव भारसी के प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक अमित कुमार ने अंतरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है।
अध्यापक अमित कुमार ने बताया कि आठ से दस जुलाई तक हरियाणा के पलवल में अंतरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में उन्होंने प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक जीत लिया। उन्होंने बताया इस प्रतियोगिता में देशभर से 17 राज्यों से प्रतिभागी शामिल हुए। अमित कुमार ने इससे पहले 2021 में हुई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया था। अमित के स्वर्ण पदक जीतने पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।