फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को कराया योग आसन का अभ्यास

विज्ञापन
शामली में बीएसएम स्कूल में योग का प्रशिक्षण देतीं योग शिक्षिका। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
योग को दिनचर्या में शामिल कर रहें निरोग
विज्ञापन

शामली। बीएसएम स्कूल में विद्यार्थियों के लिए योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को योग का अभ्यास कराया और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। योगाचार्य ने कहा कि योग को दिनचर्या में शामिल कर जीवन को रोग मुक्त बना सकते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्कूल में आयोजित कार्यशाला में योगाचार्य डॉ. श्रीपाल धामा ने विद्यार्थियों से कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों को सदैव याद रखना चाहिए। हमें अपनी शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को भी बनाए रखना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अनेक आसनों के विषय में बताते हुए आसन भी कराए। उन्होंने कहा कि योगासन नियमित करने से बिना दवा के ही रोगों से दूर रह सकते हैं। स्कूल के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह ने कहा कि आज के व्यस्त जीवन से योग बहुत जरूरी है। प्रधानाचार्य राहुल चौधरी ने योगाचार्य श्रीपाल धामा को विद्यालय की ओर से स्मृति चिह्न प्रदान किया। उन्होंने योग को आज के समय की आवश्यकता बताते हुए विद्यार्थियों को कार्यशाला से सीख लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें