फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं आई एंबुलेंस, महिला की मौत

Tue, 21 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। संवेदनहीन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण गर्भवती महिला की जीवन लीला समाप्त हो गई। महिला और उसका पति बुढ़ाना रोड पर मॉर्निंग वॉक पर गए थे। तभी अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी।           करीब एक घंटा तक महिला तड़पती रही। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, तब तक महिला की मौत हो गईं। 
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला शिवगंज मंडी निवासी नितिन जैन गांधी चौक पर रेडीमेड कपड़ों की दुकान करते हैं। उनकी पत्नी कोमल जैन चार माह की गर्भवती थीं। सोमवार तड़के करीब चार बजे नितिन जैन और कोमल जैन मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। जब वह बुढ़ाना रोड पर शुगर मिल गेट के पास पहुंचे, तो पीछे से अनियंत्रित गति से आते अज्ञात वाहन ने कोमल जैन को टक्कर मार दी। 

नितिन जैन चिल्लाया, मगर उसकी मद्द को वहां कोई नहीं था। इसका फायदा उठाकर आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इसके बाद नितिन जैन ने पत्नी को अस्पताल पहुंचवाने के लिए 108 एंबुलेंस को सूचना दी, मगर करीब एक घंटा तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। फिर ई रिक्शा में डालकर वह अपनी पत्नी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन


वहां उन्हें चिकित्सा सुविधा नहीं मिली, तो पत्नी को लेकर वह बुढ़ाना रोड स्थित निजी नर्सिंग होम पहुंचे। वहां चिकित्सक नहीं मिला, तो कैराना रोड स्थित नर्सिंग होम लेकर गया। वहां से डाक्टरों ने मुजफ्फरनगर ले जाने की सलाह दे दी। इसके बाद जब वह कोमल जैन को मुजफ्फरनगर ले जा रहे थे, तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बाद में गमगीन माहौल में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

बच सकती थी कोमल की जान 
कोमल के पति नितिन जैन का कहना था कि हादसे में उसकी पत्नी कोमल के सिर और पैर में चोट लगी थी। यदि समय से उपचार मिल जाता, तो उसकी जान भी बच सकती थी। नितिन का कहना है कि सरकारी अस्पताल से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में चक्कर काटे, मगर मेरी पत्नी बच नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें