कई मायनों में बेहतर हैं हरियाणा की बसें
हरियाणा रोडवेज की बसें यूपी परिवहन निगम की बसों से कई मायनों में बेहतर हैं। यूपी की बसों के संचालन का समय निर्धारित नहीं है, जबकि हरियाणा की बसें नियत समय पर चलती हैं। यूपी की बसों की स्पीड बंधी होती है, जबकि हरियाणा की बसों की स्पीड लिमिट नहीं है।
हरियाणा की बसों की बॉडी मजबूत होती है तथा जयपुर में तैयार कराई जाती है। ये बसें बाईपास से होकर गुजरती हैं जबकि यूपी की बसों की मजबूरी हर स्टॉपेज से सवारी लेने की होती है। हरियाणा की बसों का एवरेज भी अच्छा है और बसें साफ-सुथरी होती हैं। जल्दी पहुंचने की उम्मीद में यात्री इन बसों में सफर करते हैं।
शामली से होकर जाने वाली हरियाणा की बसें
पानीपत डिपो- 12
करनाल डिपो- 07
रोहतक डिपो- 02
जींद डिपो- 01
हिसार डिपो- 01
सोनीपत डिपो- 01
इन्होंने कहा...
यूपी रोडवेज की लंबे रूट पर चलने वाली बसों की सुविधा काफी अच्छी है, जबकि स्थानीय रूटों पर चलने वाली बसों को हर स्टापेज से सवारी लेनी पड़ती है। हरियाणा की बसें बाईपास से गुजरती हैं तथा स्टापेज से सवारी नहीं लेती। इसलिए वे जल्दी पहुंचती हैं। हरियाणा की बसों की फिटनेस, स्पीड एवं एवरेज भी अच्छा होता है। - मनोज वाजपेयी, एआरएम, शामली।