कक्षा छह के साथ सात में भी होंगे प्रवेश
शामली। विद्याज्ञान स्कूल में वर्ष 2022-23 में कक्षा छह के साथ कक्षा सात में भी प्रवेश होंगे। प्रवेेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 26 फरवरी से बढ़ाकर 14 मार्च की गई है। प्रवेश के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा दस अप्रैल को होगी।
प्रदेश में शिवनाडर फाउंडेशन द्वारा स्थापित विद्याज्ञान स्कूल बुलंदशहर व सीतापुर जिले में संचालित है। इन स्कूलों में ग्रामीण क्षेत्रों के निर्धन परिवारों, जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये तक है, उन बच्चों को कक्षा छह से 12 तक सीबीएसई पाठयक्रम के अनुसार निशुल्क आवासीय शिक्षा दी जाती है। पिछले साल कोरोना संक्रमण की वजह से प्रवेश परीक्षा नहीं हो पाई थी। इस वजह से इस साल कक्षा छह के साथ ही कक्षा सात के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा करने की तिथि पहले 26 फरवरी थी, जिसे अब बढ़ाकर 14 मार्च कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल को होगी।
बीएसए गीता वर्मा ने बताया कि विद्याज्ञान स्कूल में कक्षा छह व सात की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र 14 मार्च तक जमा होंगे। सभी विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा संबंधी सूचना भिजवा दी गई है ताकि सभी बच्चों को जानकारी हो सके।