फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटने का आरोप, डीएम से शिकायत

Sat, 27 Dec 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में प्रार्थना पत्र देने पहुंचे गांव पावटी कला के ग्रामीण ।  संवाद
विज्ञापन
शामली। पावटीकलां के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए बीएलओ पर राजनीतिक दबाव में मतदाता सूची से करीब 400 मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटने का आरोप लगाया ।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बीएलओ ने बिना मौके पर गए ही लापरवाही से मतदाता सूची तैयार कर दी। गांव के लगभग 400 मुस्लिम मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, जबकि कुछ ऐसे लोगों के नाम दोबारा दर्ज कर दिए गए हैं जो न तो गांव में रहते हैं और न ही गांव के मतदाता हैं। कुछ ऐसे मतदाताओं के नाम भी सूची में दर्ज कर दिए गए हैं, जिनका देहांत हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सब राजनीतिक दबाव में किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान जावेद अली ने बताया कि इस मामले में पहले भी एसडीएम को अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें