फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुराने प्रस्ताव धरातल पर नहीं उतरे, 1965 करोड़ के नए प्रस्ताव मिले

Sat, 27 Dec 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पिछली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के 14 औद्योगिक निवेश प्रस्ताव अब तक धरातल पर नहीं उतर सके हैं। अब जिले में नए सिरे से लगभग दो हजार करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी की जा रही है। उद्योग विभाग को अब तक 1965 करोड़ रुपये के नए प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। जनवरी माह में प्रस्तावित पांचवीं ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को लेकर विभागीय अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2023 में लखनऊ में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान शामली जिले को लक्ष्य से कई गुना अधिक लगभग 3,900 करोड़ रुपये के निवेश के 70 एमओयू मिले थे। इनमें से 50 से अधिक एमओयू पर फरवरी 2024 में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में भूमि पूजन भी कराया जा चुका है। शेष प्रस्ताव जमीन की अनुपलब्धता व अन्य कारणों से अब तक लंबित हैं। पिछले वर्ष ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 1,500 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया था, जिसे इस बार बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
उद्योग मित्र अतुल गुप्ता ने बताया कि जनवरी में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी प्रस्तावित है। अब तक 1965 करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिल चुके हैं। प्रयास रहेगा कि इस बार सेरेमनी के तुरंत बाद ही उद्योगों को धरातल पर उतारा जाए।
विज्ञापन


14 निवेशक लापता
विभागीय अधिकारियों के अनुसार पिछली बार एमओयू करने वाले मिल्टन पेट्रो केमिकल और बाना जीएस एसोसिएट सहित कई निवेशकों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके मोबाइल नंबर नॉट रीचेबल जा रहे हैं। ई-मेल का भी कोई जवाब नहीं मिला। दोनों कंपनियों ने 53 करोड़ रुपये के एमओयू किए थे। कुल 14 निवेशकों के एमओयू निरस्त कराने की रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है।

इन क्षेत्रों में हुए थे एमओयू
पर्यटन, हैंडलूम, ऊर्जा, कृषि, उच्च शिक्षा, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, यूपीसीडा, पशुपालन, चीनी व गन्ना उद्योग, चिकित्सा शिक्षा, वन विभाग, उद्यान विभाग आदि क्षेत्रों में एमओयू किए गए थे।

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-5 के लिए मिले प्रमुख निवेश प्रस्ताव इस प्रकार हैं
गोविंद स्टील – 4 करोड़
जलालाबाद कोल्ड स्टोरेज – 9 करोड़
आदिनाथ इंडस्ट्री – 3 करोड़
सुमन फ्लोर – 2 करोड़
इसके अलावा शामली में 776 करोड़ रुपये की लागत से एक टेक्सटाइल पार्क प्रस्तावित है, जिसमें 17 उत्पादन इकाइयां स्थापित की जानी हैं।

बोले उद्यमी
पांचवीं ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी से जिले के उद्योगों के साथ-साथ विकास को भी गति मिलेगी। उद्यमियों को निवेश के लिए आगे आना चाहिए, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
— अंकित गोयल, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती व साइमा चेयरमैन
विभागीय अधिकारियों को निवेश करने वाले उद्यमियों को कम दर पर जमीन उपलब्ध कराने का प्रयास करना चाहिए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
— आशीष अग्रवाल, सचिव, साइमा
एमओयू के तुरंत बाद ही विभागीय अधिकारियों को उद्योगों को धरातल पर उतारने में सहयोग करना चाहिए और सामने आ रही समस्याओं का समाधान कराना चाहिए।
— कमल गोयल, उद्यमी

उद्योग लगाने के लिए जिले में लगातार उद्यमी आगे आ रहे हैं। कई प्रस्ताव मिल चुके हैं और जमीन भी तलाश की जा चुकी है। उद्योगों के लगने से जिले के विकास को गति मिलेगी। तैयारी लगभग पूरी है।
विज्ञापन

— जैसमीन फौजदार, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें