शामली। आईआईए की ओर से आयोजित जीएसटी संवाद कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के अफसरों और अधिवक्ताओं ने कहा कि एक जुलाई से जीएसटी लागू होने से पूरा लेनदेन एकीकृत बाजार के रूप में तब्दील हो जाएगा। इससे उद्यमियों और व्यापारियों की मुश्किल आसान हो जाएगी।
शनिवार को कैराना रोड स्थित एक होटल में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन चैप्टर शामली व एचडीएफसी बैंक के संयुक्त तत्वावधान में जीएसटी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में सीए विक्रम चावला, अधिवक्ता मनोज सिंह, वाणिज्यकर विभाग के सहायक आयुक्त ऐके दोहरे, एके राय ने उद्यमियों की शंकाओं का समाधान किया।
विस्तार से जीएसटी के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि महीने की एक तारीख से लेकर दस तारीख तक आय का रिटर्न बहुत सावधानी से भरें। इसमें जरा सी गलती उद्यमियों को भारी पड़ सकती हैं। इस मौके पर जीएसटी ट्रेनर पीडी गुप्ता ने जीएसटी के संबंध मेें बिंदुवार उद्यमियों और व्यापारियों को समझाया।
कार्यक्रम के शुरूआत में आईआईए के चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल ने स्वागत भाषण में अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि जीएसटी से घबराने की आवश्यकता नहीं है।
आईआईए उद्यमियों के साथ खड़ी रहेगी। उनकी समस्याओं का समाधान करती रहेगी। जीएसटी संवाद कार्यक्रम का संचालन संस्था के कलस्टर हेड अश्वनी गुप्ता ने किया। इस मौके पर आईआई ए के संरक्षक अशोक बंसल, जेके जैन, मोहित जैन, पूर्व चेयरमैन परविंदर जैन, मयंक जैन, आलोक जैन, अशोक मित्तल, आशीष जैन , वेदप्रकाश आर्य, विपुल मित्तल, अमरदीप जैन, विजय गोयल, सुभाष धीमान ,कपिल गोयल और सुधीर धीमान मौजूद रहे।