फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: कलेक्ट्रेट में बड़ा भ्रष्टाचार पकड़ा, एआईजी स्टांप और सहायक 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Tue, 09 Dec 2025 03:05 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली कलेक्ट्रेट के निबंधक कार्यालय में एआईजी स्टांप रविंद्र मेहता और उनके सहायक को विजिलेंस ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। किसान की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने छापा मारा और दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की।

विज्ञापन
आरोपी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली कलेक्ट्रेट स्थित निबंधक कार्यालय में मंगलवार को विजिलेंस मेरठ की 12 सदस्यीय टीम ने छापा मारकर एआईजी स्टांप रविंद्र मेहता और उनके सहायक अश्वनी कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई दोपहर बाद सीओ विजिलेंस आजाद सिंह के नेतृत्व में की गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में एक और बदमाश का एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी समयदीन मुठभेड़ में ढेर, घिरा तो पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग

किसान से जमीन जांच के नाम पर मांगी थी रिश्वत
जानकारी के अनुसार बधेव निवासी एक किसान ने कुछ समय पहले जमीन खरीदी थी। जमीन की जांच कराने के नाम पर उससे एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। परेशान किसान ने विजिलेंस मेरठ से शिकायत की थी। तुरंत ऐक्शन लेते हुए विजिलेंस की टीम तीन गाड़ियों में मौके पर पहुंची और ट्रैप लगाकर दोनों अधिकारियों को रिश्वत लेते पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों से आदर्श मंडी थाने में पूछताछ जारी
गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम एआईजी स्टांप और उनके सहायक को आदर्श मंडी थाना लेकर गई, जहां उनसे भ्रष्टाचार से जुड़े सवालों पर पूछताछ चल रही है। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें