कृषि वैज्ञानिक ने किसानों की जिज्ञासा को शांत किया
शामली। कृषि विज्ञान केंद्र एवं शामली चीनी मिल की ओर से किसानों का संयुक्त ऑनलाइन प्रशिक्षण में शामली कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर विकास मलिक ने किसानों की जिज्ञासाओं को सकारात्मक उत्तर के साथ शांत किया। मेरठ, बिजनौर, सहारनपुर के 170 किसानों ने कृषि वैज्ञानिकों से गन्ना की फसलों में लगने वाले रोगों नियंत्रण के लिए सवाल जवाब किए।
बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र एवं शामली चीनी मिल की ओर से संयुक्त ऑनलाइन प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि सरदार बल्लभ पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेेरठ के कुलपति डॉक्टर आरके मित्तल ने कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रशंसा की। किसानों द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण के आयोजन के लिए जोरदार मांग की गई। कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त निदेशक प्रचार डॉक्टर गोपाल सिंह ने आश्वासन दिया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे।
शामली कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर विकास मलिक ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में लगने वाली गन्ने की सभी प्रमुख बीमारियों के बारे में विस्तार से किसानों को जानकारी दी गई । किसानों के द्वारा उठाए गए प्रश्नों के भी उत्तर दिए। उनकी जिज्ञासाओं को सकारात्मक उत्तर के साथ शांत किया। इस प्रशिक्षण में शामली कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉक्टर सतीश कुमार कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर ओंकार सिंह, डॉएस पी सिंह, शामली चीनी मिल के अपर गन्ना महाप्रबंधक केपीएस सरोहा, वरिष्ठ ,गन्ना प्रबंधक दीपक राणा समेत शामली- मेरठ, बिजनौर,सहारनपुर के 170 किसानों ने हिस्सा लिया। कृषि विश्वविद्यालय बोर्ड सदस्य निखिल त्यागी, अध्यक्षता, विश्वविद्यालय के संयुक्त निदेशक प्रसार डाक्टर गोपाल सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में शामली मिल के गन्ना महाप्रबंधक डॉक्टर कुलदीप पिलानिया मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त निदेशक प्रसार डाक्टर गोपाल सिंह द्वारा की गई ।