शामली कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर विकास कुमार मलिक को सम्मानित करती डीएम जसजीत कोर
- फोटो : SHAMLI
कृषि वैज्ञानिक डाक्टर विकास मलिक को सम्मानित
शामली। गन्ना विकास विभाग शामली के साथ मिलकर नई-नई तकनीक के लिए जिले के किसानों को प्रेरित करने वाले शामली कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विकास कुमार मलिक को डीएम ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया है।
जनपद पिछले तीन वर्षों से लगातार प्रदेश में गन्ना उत्पादकता में प्रथम स्थान प्राप्त कर रहा है जिसमें डॉ. विकास कुमार मलिक गन्ना विकास विभाग शामली के साथ मिलकर नई-नई तकनीकियों की किसानों को जानकारी देकर प्रेरित किया है। जिससे किसानों ने बढ़ चढ़कर शामली जनपद में नई तकनीक को अपनाया। ट्रेंच विधि गन्ने में बैंडिंग बधाई, गन्ने में कीटनाशक फफूंद राशि एवं उर्वरकों का समेकित प्रयोग करके जनपद को नंबर वन स्थान पर पहुंचाने में डॉ. विकास कुमार मलिक द्वारा उत्कृष्ट योगदान दिया गया। डीएम जसजीत कौर ने शामली कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विकास कुमार मलिक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।