फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद के आठ मामलों में हुआ समझौता

विज्ञापन
शामली नगर पालिका में आयोजित ऐछिक ब्यूरो में शिकायत सुनते सदस्य - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली/कैराना/थानाभवन। रविवार को ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में जिले में पारिवारिक विवाद के आठ मामलों में समझौता हुआ है।
विज्ञापन

शामली में नगरपालिका सभागार में ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में पारिवारिक विवाद के 20 मामलों में सुनवाई हुई। ब्यूूरो सदस्यों के प्रयास के बाद भी किसी मामले में समझौता नहीं हो सका। कैराना में नगर पालिका परिसर में परिवार परामर्श केंद्र की बैठक का आयोजन किया गया। कैराना, कांधला और झिंझाना थानों से संबधित सात दंपती विवादों की तीन फाइलों पर सुनवाई की गई। बैठक में मौजूद काउंसलरों ने एक दंपती के बीच चले आ रहे विवाद में समझौता करा दिया। तीन मामलों में सुनवाई के लिए अगली तारीख नीयत की गई।
विज्ञापन

थानाभवन में परिवार समाधान केंद्र में समाजसेवियों की टीम ने विघटित परिवारों में समाधान कराने का प्रयास किया। जिसमें सात दंपती के बीच टीम समझौता कराने में सफल रही। थानाभवन थाना परिसर में रविवार को होने वाले परिवार समाधान केंद्र का आयोजन किया गया। जिनमें विघटित परिवारों के समाधान के लिए 16 परिवारों को बुलाया गया। समाजसेवियों की टीम ने परिवारों में समाधान का प्रयास किया। समाजसेवियों की टीम के प्रयास के बाद सात दंपती ने एक दूसरे के साथ दोबारा नए जीवन की शुरूआत करने का निर्णय लिया। दंपती ने एक दूसरे को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर नए जीवन की शुरूआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें