नगर परिक्रमा के बाद धूमधाम से की गई प्राण-प्रतिष्ठा
थानाभवन। सावन के पवित्र माह में कस्बे के मोहल्ला शाहविलायत स्थित रविदास मंदिर में शिवलिंग व संत शिरोमणि गुरु रविदास की प्रतिमा की धूमधाम से प्राण-प्रतिष्ठा की गई। पंडित सिद्धार्थ ने पूजा-अर्चना कराई। चार दिन तक चली पूजा अर्चना के बाद रविवार को ढोल नगाड़ों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी में नगर परिक्रमा संपन्न हुई।
लिसाढ़ आश्रम के महाराज जगतदास ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने हमेशा सामाजिक समरसता की बात की है। उन्होंने हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने की सीख दी। जन्म के आधार पर भेदभाव करना ईश्वर की व्यवस्था को नकारने जैसा है। इस अवसर पर जगतदास आश्रम लिसाढ़ शामली, रामनरेश महाराज गोगा म्हाड़ी थानाभवन, बाबू ऋषिपाल सिंह, महाराज ओमकार दास, रामबीर मास्टर, संत कुमार, अनिल बर्मन, सुरेश कुमार, महेंद्र मिस्त्री, लवी ठाकुर, राजू, कंवरपाल मिस्त्री, सुरेंद्र मिस्त्री, रमेश फौजी, महिपाल, मास्टर अमन, विजय, ऊषा रानी, निर्मला, उर्मिला, गीता, संतोष आदि मौजूद रहे।