फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरुषों के गुणों को अपनाएं, राष्ट्र के उत्थान में करें सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर की शिक्षण संस्थाओं में शनिवार को छत्रपति शिवाजी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सर संघचालक माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों को महापुरुषों के गुणों को अपनाकर राष्ट्र के उत्थान में सहयोग करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सुनील सैनी ने बताया कि शिवाजी बचपन से ही बड़े वीर, कुशाग्र बुद्धि और स्वावलंबी बालक थे। उनमें देशभक्ति कूट-कूट कर भरी थी। आचार्य रविंद्र कुमार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर के बारे में बताया कि वे बचपन से ही बड़ी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे।
प्रधानाचार्य संजय सैनी ने महापुरुषों के गुणों को अपनाकर देश सेवा, राष्ट्र सेवा और देश भक्ति के कार्यों में प्रतिभाग कर राष्ट्र के उत्थान में अपना सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। इस अवसर पर आचार्य विजेंद्र कुमार, आशीष जैन, सुधीर कुमार, शिवकुमार धीमान, प्रवेश शर्मा, संजीव बालियान, आदेश धीमान, नीरज, स्वाति जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूरदर्शी और चिंतनशील व्यक्ति थे राव गोलवलकर
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली में दोनों महापुरुषों की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता उप प्रधानाचार्य मलूक चंद ने बताया कि द्वितीय सर संघ चालक माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर संघ के प्रति संपूर्ण समर्पण एवं प्रबल आत्म संयम होने के कारण 1939 में उन्हें सरकार्यवाह नियुक्त किया गया और 1940 में डॉ. हेडगेवार ने उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का द्वितीय सरसंघचालक नियुक्त किया। उन्होंने जीवन पर्यंत संघ एवं भारतीय समाज को दिशा एवं मार्गदर्शन देने का कार्य पूर्ण निष्ठा एवं मेहनत के साथ किया। वे एक दूरदर्शी और चिंतनशील व्यक्ति थे।
कुशल रणनीतिकार थे शिवाजी महाराज
आचार्य सोमदत्त आर्य ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारत का महान शासक एवं कुशल रणनीतिकार बताया। मौके पर मोहर सिंह, नीटू कश्यप, पवन कुमार, अरविंद कुमार, अंकुर कुमार, ब्रजपाल सिंह, मधुबन शर्मा मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने और संचालन प्रीतम सिंह ने किया। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली में दोनों महापुरुषों की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 12बी की छात्रा राजसी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़ी कथा प्रस्तुत की। आचार्य संदीप कुमार ने बताया कि छत्रपति शिवाजी ने हिंदू साम्राज्य दिवस की स्थापना की और जीवन पर्यंत मुगलों के साथ लोहा लेते रहे। प्रबंधक सुमित गुप्ता, प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। मौके पर आचार्य सोमदत्त आर्य, मोहर सिंह, नीटू कश्यप, पवन, अरविंद, अंकुर, ब्रजपाल सिंह, मधुबन शर्मा, शुभम भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें