फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक हजार को पार कर गए कोरोना के सक्रिय केस

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो रही है। जिले में सक्रिय केस की संख्या एक हजार के पार हो गई है। अब सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 1070 हो गई है। जिले में 256 और कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि कोरोना के 178 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में जिले के 256 लोग और कोरोना संक्रमित पाए गए। नए संक्रमितों में शहर के मोहल्ला रेलपार में सात, गुजरातियान में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले। दयानंद नगर, काकानगर, टंकी रोड, आर्यपुरी, गोशाला रोड, आदर्श विहार कालोनी, टीचर कालोनी, पंजाबी कालोनी आदि में करीब 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके अलावा गांव सेंहटा में 22, रघुनाथपुर में 21, गागौर व टिटौली मेें 12, कंडेला स्थिति एक फैक्टरी में 20 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएचसी थानाभवन के तीन कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए। बनत, कच्ची गढ़ी, गाजीपुर, कंडेला व भभीसा में दो-दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में 256 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब सक्रिय केस की संख्या 1070 हो गई है। सीएमओ ने लोगों से कहा कि वे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें