चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर होगी कार्रवाई
कांधला। डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव ने कहा कि पंचायत चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। अराजकता फैलाने वालों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को थाना परिसर में लोगों को चुनाव के दावेदारों की बैठक में एसपी सुकीर्ति माधव ने कहा कि कोई वोटरों को धमकाते या शराब बांटते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुचलका पाबंद की पूरी धनराशि वसूल की जाएगी। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि पिछले चुनाव में कांधला थाना क्षेत्र में बहुत लोगों पर मुकदमे दर्ज किए गए थे। उन लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, सीओ कैराना जितेंद्र कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी, बीडीओ पुनीत कुमार, तहसीलदार प्रवीण कुमार, चेयरमैन हाजी वाजिद हसन, भाजपा नेता नरेश सैनी, मास्टर हरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान राजपाल सिंह, चमन, देवेंद्र, राजीव जैन, संजीव चौधरी, संजय जैन, पूर्व प्रधान बबला सैनी सहित मौजूद रहे।
कांधला थाने में शांति समिति की बैठक में भाग लेते गणमान्य लोग- फोटो : SHAMLI