फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मा के अंदर परमात्मा विद्यमान है : विष्णु मित्र

विज्ञापन
शामली आर्य समाज मन्दिर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते आर्यसमाज के लोग - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। आर्य समाज मंदिर के 146वें स्थापना दिवस के चौथे दिन बिजनौर से आए आचार्य विष्णुमित्र वेदार्थी ने कहा कि आत्मा के अंदर परमात्मा विद्यमान है। मन दूषित होने से आत्मा को परमात्मा महसूस नहीं होता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मोहल्ला धीमानपुरा में स्थित आर्य समाज मंदिर में सुबह आठ बजे वैदिक यज्ञ आयोजित किया गया। मुख्य यज्ञमान दिनेश जांगिड़, चंद्रकांता आर्य, मनोज, मेघा रहे। यज्ञ के ब्रह्मा आर्य समाज के पुरोहित डॉ. रविदत्त शास्त्री रहे। आचार्य वेदार्थी ने कहा कि परमात्मा की उपासना आवश्यक है। मन की चंचलता मन के बिखराव को रोकने का नाम योग है। परमात्मा की प्राप्ति के लिए ज्ञान आवश्यक है। सांसारिक मनुष्य शरीर में स्वाद रचना इंद्रियों के वश में होकर भोजन करता है, जबकि योगी अल्पाहारी मधु भाषी होता है। मन की एकाग्रता परमात्मा में लगने पर समाधि कहलाती है। तीन घंटे या उससे अधिक ध्यान क्रिया को समाधि कहते हैं।
भजनोपदेशक नरेंद्र दत्त आर्य ने भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में उत्तरप्रदेश आर्य प्रतिनिधि सभा के कोषाध्यक्ष अरविंद आर्य, आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के प्रधान देवेंद्र पाल वर्मा के प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र मलिक रहे। मौके पर संरक्षक रघुवीर सिंह आर्य, पूरण चंद आर्य, प्रधान सुभाष गोयल, मंत्री सुभाष धीमान, कोषाध्यक्ष रविकांत आर्य, दैनिक यज्ञ प्रभारी राजपाल आर्य, दिनेश आर्य, बीरबल आर्य, वेदप्रकाश आर्य मौजूद है।

शामली आर्य समाज मंदिर में भजन प्रस्तुत करते भजनो उपदेशक।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें