शामली के कलक्ट्रेट सभागार में शिकायत सुनती राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी।
- फोटो : SHAMLI
महिला उत्पीड़न मामलों में ढिलाई बरतने वालों पर होगी कार्रवाई
शामली। मिशन शक्ति अभियान के तहत राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट के सभागार में महिला जन सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न में अफसर ढ़िलाई न बरतें। ढ़िलाई बरतने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। इस दौरान महिला उत्पीड़न की 18 शिकायतें प्राप्त हुई।
राखी त्यागी ने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामले को प्राथमिक स्तर पर निस्तारित किए जाए। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने महिलाओं के उत्थान व कल्याण संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। वन स्टाप सेंटर की प्रबंधक गजाला त्यागी ने महिलाओं को 181 व वन स्टाप सेंटर से महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधा के बारे में बताया। महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विशु राजा, एसीएमओ भानु प्रताप, तहसीलदार सदर एसडी पंवार, सीओ शामली प्रदीप सिंह, साजिद, शुभम राहुल कुमार व वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी उपस्थित रहे।
इससे पहले राज्य महिला आयोग की सदस्य ने वन स्टॉप सेंटर वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया। वन स्टॉप सेंटर के भ्रमण के दौरान सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। काउंसलिंग रूम व अल्पवास की व्यवस्था का निरीक्षण किया जो संतोषजनक पाया गया।